गिरिडीह :- एलआईसी कर्मी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा कार्यालय से श्रीमती संहिता सरकार के सफल सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित की गई । समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री एसएस चौधुरी तथा संचालन बीमा कर्मचारी संघ के मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया।
समारोह में अतिथि के रूप में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र किशोर प्रसाद, महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल ,उपाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, संगठन सचिव मदन कुमार पाठक, पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता तथा अलगू प्रसाद उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष महेंद्र किशोर प्रसाद ने कहा कि श्रीमती संहिता सरकार एलआईसी में 33 वर्षों तक सफल योगदान देने के बाद से सेवानिवृत्त हुई है। उनका निगम में कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। निगम के कार्य पूरी शिद्धता के साथ करती रही। उनके जैसा कर्मचारी होना मुश्किल बात है।
महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि श्रीमती संहिता सरकार बहुत ही मृदुभाषी और सरल स्वभाव की महिला है। 33 वर्षों में उन्होंने निगम और संगठन की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रही हैं । उनके सेवानिवृत्ति से निगम को काफी क्षति होगी संगठन में उनका योगदान और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए तमाम वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती संहिता सरकार से हम लोगों ने मृदुभाषीता, कर्तव्य निष्ठा तथा ईमानदारी सीखा है। उनका कार्य करने की क्षमता और तरीका अनुकरणीय है। हम सभी को उनके द्वारा बड़ी बहन का प्यार और स्नेह मिला है।
समारोह में उन्हें शॉल बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में संजय शर्मा विजय कुमार अनुराग मुर्मू कुमकुम वाला वर्मा राजेश कुमार उपाध्याय आनंद मोहन झा शंकर कुमार प्रमोद कुमार शर्मा विनय कुमार उमानाथ जा झा डेनियल मरांडी अनुराग मुर्मू रोशन कुमार राजेश कुमार विनय कुमार सुनील कुमार वर्मा श्वेता सुकृति बर्मन अंजलि श्वेता प्रज्ञानंद श्वेता कुमारी प्रभास कुमार शर्मा प्रीतम मेहता नीतीश कुमार गुप्ता नीरज कुमार सिंह सबा परवीन संत कुमार राय रविंदर कुमार सिंह अमित कुमार डे मृत्युंजय प्रसाद सिंह दीपक कुमार मनोज कुमार लाल अनिल कुमार वर्मा अंशु कुमारी सिंघानिया गौरव कुमार सिंह अभय कुमार महेश्वरी वर्मा प्रदीप कुमार संजय कुमार शर्मा सहित तमाम अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया ।ऑल इंडिया लियाफी की ओर से प्रदीप कुमार सा अनुप सिन्हा कृष्ण मुरारी सिंह आदि ने भाग लिया।